बरसठी पुलिस ने 24 चोरी की साइकिलों के साथ अभियुक्त को दबोचा

बरसठी, जौनपुर। बरसठी थाना पुलिस ने चोरी की 24 साइकिलों के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान परियत गांव निवासी रमेश पाठक (54) पुत्र पारसनाथ पाठक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशबीर सिंह जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान
  • अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विवेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी
  • प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपित की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर
  • परियत गांव का निवासी है गिरफ्तार आरोपित, मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया*

संवाददाता दीपक शुक्ला

जौनपुर। बरसठी थाना पुलिस ने चोरी की 24 साइकिलों के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान परियत गांव निवासी रमेश पाठक (54) पुत्र पारसनाथ पाठक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशबीर सिंह जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों की !

Advertisement

गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विवेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपित की तलाश में जुटी थी।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रमेश पाठक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 साइकिलें बरामद कीं।इस मामले में थाना बरसठी में मुकदमा अपराध संख्या 383/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(2) और 317(5) में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपित को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक अम्बीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल उमाशंकर सिंह, यादवेन्द्र यादव, कांस्टेबल वकील चौहान, राजबहादुर वर्मा, रिजर्व कांस्टेबल अमरेश कुशवाहा व सुरेन्द्र तथा महिला कांस्टेबल अंकित और वंदना देवी शामिल रहीं।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें