
खेतासराय(जौनपुर)। रविवार की बीती रात्रि नगर के दीदारगंज रोड से चोरी हुई बस को शाहगंज में चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया । आवश्यक कागजात नहीं मिलने पर शाहगंज पुलिस ने बस को सीज कर दिया। मौका पाकर वह खिसक लिया । उधर, मामले में सक्रिय खेतासराय पुलिस ने सोमवार दोपहर रेलवे स्टेशन के पास से आरोपित चालक अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर लिया।
24 घण्टे के भीतर मामले का खुलासा कर पुलिस ने आरोपित को चालान न्यायालय भेज दिया । सीओ शाहगंज प्रतिमा वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश खेतासराय पुलिस अपराध के खिलाफ क्षेत्र में अभियान चला रही थी । मुखबिर की सूचना पर स्थनीय थाने में दर्ज बस चोरी के आरोपित को खेतासराय रेलवे स्टेशन के समीप से धर दबोचा। खेतासराय थाने में पोस्ट ऑफिस वार्ड निवासी बस मालिक राजेश यादव ने रविवार को बस चोरी होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
अपर परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश को वाराणसी मंडल के अधिकारियों द्वारा दिखाया जा रहा ठेंगा।पुलिस के अनुसार चोरी कर भाग रहा बस शाहगंज में चेकिंग के दौरान बस के कागजात नहीं मिलने पर उसे मोटर वाहन अधिनियम की बीएनएस के तहत सीज कर दिया । जांच में बस चोरी की होने की जानकारी मिलने पर बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसे खेतासराय थाने लाया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान अरविंद गौतम बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के बिहारी पुरवा का निवासी के रूप में हुई । कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी और अमित चौहान शामिल रहे।















