शाहगंज में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त एसडीएम ने किया निरीक्षण

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • शाहगंज(जौनपुर)जिले के केराकत
  • थाना क्षेत्र के खटहरा गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान पाइप में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
  • के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।
  • इसी क्रम में सोमवार को शाहगंज में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अंकुर वर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने नगर में सजाए जा रहे दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

शाहगंज(जौनपुर)जिले के केराकत थाना क्षेत्र के खटहरा गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान पाइप में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को शाहगंज में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अंकुर वर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने नगर में सजाए जा रहे दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन और अग्निशमन सहित अन्य आवश्यक इंतजामों की जांच कर आयोजकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, विद्युत विभाग के एसडीओ, अवर अभियंता (जेई) राम प्रकाश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

अधिकारियों ने पंडालों में लगाए जा रहे विद्युत उपकरणों, तारों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही आयोजकों को किसी भी तरह की लापरवाही से बचने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की हिदायत दी।अधिकारियों ने निर्देश दिया कि पंडालों में बिजली के तारों की उचित इंसुलेशन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कहीं भी कटे-फटे या खुले तार न रहें और विद्युत कनेक्शन सुरक्षित तरीके से लगाए जाएं।

पंडाल में इस्तेमाल होने वाले लोहे के पाइप, टिन शेड और अन्य धातु के ढांचों को बिजली के संपर्क से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरती जाए। किसी भी उपकरण या ढांचे में करंट उतरने की आशंका होने पर तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराकर विभाग को सूचना दी जाए।इसके अलावा आयोजकों को अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम रखने, पंडाल में आने-जाने के रास्ते खुले रखने तथा भीड़ नियंत्रण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें