
खेतासराय(जौनपुर)। सड़क पर बुलेट का साइलेंसर मॉडिफाई कर स्टंटबाजी करना और थार में काले शीशे लगाकर चलना वाहन चालकों को भारी पड़ा। सोमवार को यातायात पुलिस के विशेष जांच अभियान में मॉडिफाई साइलेंसर वाली बुलेट का 10 हजार रुपये का चालान किया गया, जबकि एक थार वाहन के काले शीशे उतरवाए गए। सौ से अधिक वाहनों की जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 38 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस की इस सख्ती से नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों में खलबली मच गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने मनेछा, खेतासराय, जमदहा वर्दमान पुलिया के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने वाले 33 वाहनों का चालान किया गया।
अपर परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश को वाराणसी मंडल के अधिकारियों द्वारा दिखाया जा रहा ठेंगा।वहीं, प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले चार वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा मॉडिफाई साइलेंसर के मामले में भी चालान किया गया। थार वाहन में काले शीशे लगे होने पर पुलिस ने उन्हें उतरवा दिया। कड़ी फटकार लगाते हुए यातायात नियम का पालन करने की हिदायत दी ।
टीएसआई राजेश सिंह ने बताया कि यातायात नियमों के पालन को लेकर दस दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को अभियान का दूसरा दिन था। उन्होंने कहा कि वाहनों में नियम विरुद्ध बदलाव करने, प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।














