प्राथमिक विद्यालय को समाजसेवी ने दिया पांच कम्प्यूट

जौनपुर सिरकोनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुई को एक समाजसेवी ने पांच कम्प्यूटर दान दिया।सोमवार को कम्प्यूटर दान कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
कम्प्यूटर दान देने वाले श्रवण कुमार चौबे के भाई सत्यवान चौबे उक्त कम्प्यूटर को लेकर विद्यालय पहुंचे।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • उन्होंने कम्प्यूटर ऑपरेटर के जरिये उन्हें विद्यालय के कमरे में स्थापित कराया।इस मौके पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के युग में कम्प्यूटर के बगैर शिक्षा पूर्ण नही है।
  • इस तरह की चीजें प्रत्येक विद्यालय में होनी चाहिए।इसके लिए समाज के सभी सम्पन्न लोगों को आगे आना चाहिए।
  • खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि श्रवण कुमार चौबे ने विद्यालय को कम्प्यूटर देकर एक नजीर पेश किया है।
  • विद्यालय के बच्चे अब कम्प्यूटर के ज्ञान को पाएंगे।उनको भी अब खुद को अच्छा महसूस होगा।बच्चे आज इस तरह की शिक्षा के लिए लालायित रहते है।

सिरकोनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुई को एक समाजसेवी ने पांच कम्प्यूटर दान दिया।सोमवार को कम्प्यूटर दान कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

कम्प्यूटर दान देने वाले श्रवण कुमार चौबे के भाई सत्यवान चौबे उक्त कम्प्यूटर को लेकर विद्यालय पहुंचे।उन्होंने कम्प्यूटर ऑपरेटर के जरिये उन्हें विद्यालय के कमरे में स्थापित कराया।इस मौके पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के युग में कम्प्यूटर के बगैर शिक्षा पूर्ण नही है।इस तरह की चीजें प्रत्येक विद्यालय में होनी चाहिए।

Advertisement

इसके लिए समाज के सभी सम्पन्न लोगों को आगे आना चाहिए।खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि श्रवण कुमार चौबे ने विद्यालय को कम्प्यूटर देकर एक नजीर पेश किया है।

विद्यालय के बच्चे अब कम्प्यूटर के ज्ञान को पाएंगे।उनको भी अब खुद को अच्छा महसूस होगा।बच्चे आज इस तरह की शिक्षा के लिए लालायित रहते है।कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सूरज कुमार मौर्य,अनिल कुमार चौबे,रत्नेश कुमार यादव,नितिका सिंह,अजय कुमार यादव आदि सहित भारी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें