जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तस्वीरें दुनिया तक पहुंचाने वाले अरशद सम्मानित

खेतासराय(जौनपुर)। नगर में आयोजित ऐतिहासिक दो दिवसीय जश्ने ईद मिलादुन्नबी की गतिविधियों और आकर्षक सजावट को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मो. अरशद को विभिन्न सजावट कमेटियों ने सम्मानित किया। कमेटियों ने उनके प्रयास को आयोजन की सकारात्मक तस्वीर लोगों तक पहुंचाने वाला बताया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • अंजुमन गुलमान-ए-अशरफ, मकदूमे सिमना और अंजुमन मोहम्मदिया की सजावट कमेटियों की ओर से पत्रकार मो. अरशद को सम्मानित किया गया।
  • कमेटी के सदस्यों ने कहा कि बदलते दौर में इंटरनेट मीडिया किसी भी आयोजन की जानकारी और संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन गया है।
  • जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के दौरान नगर की साज-सज्जा और आयोजन की तस्वीरें व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने से देश-विदेश में लोगों को यहां के जश्न से जुड़ने का अवसर मिला।
  • उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास से धार्मिक आयोजन के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी दूर तक पहुंचता है। आयोजन को इंटरनेट मीडिया पर प्रमुखता से सामने लाने में पत्रकार…

खेतासराय(जौनपुर)। नगर में आयोजित ऐतिहासिक दो दिवसीय जश्ने ईद मिलादुन्नबी की गतिविधियों और आकर्षक सजावट को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मो. अरशद को विभिन्न सजावट कमेटियों ने सम्मानित किया। कमेटियों ने उनके प्रयास को आयोजन की सकारात्मक तस्वीर लोगों तक पहुंचाने वाला बताया।

अंजुमन गुलमान-ए-अशरफ, मकदूमे सिमना और अंजुमन मोहम्मदिया की सजावट कमेटियों की ओर से पत्रकार मो. अरशद को सम्मानित किया गया। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि बदलते दौर में इंटरनेट मीडिया किसी भी आयोजन की जानकारी और संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन गया है।

Advertisement

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के दौरान नगर की साज-सज्जा और आयोजन की तस्वीरें व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने से देश-विदेश में लोगों को यहां के जश्न से जुड़ने का अवसर मिला।उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास से धार्मिक आयोजन के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी दूर तक पहुंचता है।

आयोजन को इंटरनेट मीडिया पर प्रमुखता से सामने लाने में पत्रकार मो. अरशद की भूमिका सराहनीय रही। इसके लिए उन्हें सम्मानित करना कमेटी के लिए गौरव की बात है।इस अवसर पर अब्दाल अहमद अशरफी, तबरेज अशरफी, अरमान शेख, राहिल अंसारी, अरफात हुसैन, साकिब कुरैशी, मोहम्मद समीर, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद अयान, मोहम्मद साहिल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें