जौनपुर बच्ची की मौत के मामले में झोलाछाप पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर
केराकत कोतवाली क्षेत्र के पेसारा गांव में गलत इलाज के कारण चार वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने कथित झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • चार वर्षीय माही को लगाया था गलत इंजेक्शन, स्वास्थ्य विभाग की जांच में नहीं मिली चिकित्सकीय डिग्री
  • स्वास्थ्य विभाग की जांच में आरोपी के पास न तो कोई चिकित्सकीय डिग्री मिली और न ही कोई वैध प्रमाणपत्र। इतना ही नहीं, मरीजों को जाल में फंसाने के लिए उसके क्लीनिक के बोर्ड पर…
  • पेसारा गांव निवासी राहुल कनौजिया की चार वर्षीय पुत्री माही को बुखार आने पर स्वजन गांव में ही क्लीनिक चलाने वाले आनंद सोनकर के पास ले गए थे।
  • आरोप है कि आनंद सोनकर ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद इंजेक्शन वाली जगह पर तेज दर्द शुरू हो गया और चार अगस्त को बच्ची की मौत हो गई थी।

जौनपुरकेराकत कोतवाली क्षेत्र के पेसारा गांव में गलत इलाज के कारण चार वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने कथित झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

स्वास्थ्य विभाग की जांच में आरोपी के पास न तो कोई चिकित्सकीय डिग्री मिली और न ही कोई वैध प्रमाणपत्र। इतना ही नहीं, मरीजों को जाल में फंसाने के लिए उसके क्लीनिक के बोर्ड पर शहर के नामचीन डॉक्टरों के नाम भी फर्जी तरीके से लिखे थे।

Advertisement

पेसारा गांव निवासी राहुल कनौजिया की चार वर्षीय पुत्री माही को बुखार आने पर स्वजन गांव में ही क्लीनिक चलाने वाले आनंद सोनकर के पास ले गए थे। आरोप है कि आनंद सोनकर ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद इंजेक्शन वाली जगह पर तेज दर्द शुरू हो गया और चार अगस्त को बच्ची की मौत हो गई थी।

मामले की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की जांच में आरोपी के पास कोई चिकित्सकीय डिग्री अथवा वैध प्रमाणपत्र नहीं मिला। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएचसी मुफ्तीगंज के अधीक्षक डा. श्रवण कुमार यादव ने कोतवाली में तहरीर दी।कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक की तहरीर के आधार पर आरोपी आनंद सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें