पीयू में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 के आंतरिक चरण का आयोजन

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को अभियंता दिवस के अवसर पर स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH)-2026 के आंतरिक चरण का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 30 टीमों के कुल 180 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • प्रतिभागी टीमों ने हैकाथॉन के विभिन्न समस्या कथनों पर आधारित अपने नवाचारपूर्ण विचारों और तकनीकी समाधानों का निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया। टीमों का मूल्यांकन नवाचार, तकनीकी व्यवहार्यता, समस्या-समाधान क्षमता और प्रस्तुतीकरण जैसे मानकों…
  • चार सदस्यीय निर्णायक मंडल में प्रो. रजनीश भास्कर (विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), डॉ. संजीव गंगवार (एसोसिएट प्रोफेसर, कंप्यूटर एप्लीकेशन), डॉ. प्रशांत कुमार यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस) और डॉ. दीप प्रकाश सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग)…
  • निर्णायक मंडल के सदस्यों ने टीमों को आवश्यक सुझाव दिए, जिससे विद्यार्थी अपने समाधानों को आगामी चरणों के लिए और प्रभावी बना सकें। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. सत्यम कुमार उपाध्याय ने किया।
  • पीयू में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 के आंतरिक चरण का आयोजन 30 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण तकनीकी समाधान जौनपुर

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को अभियंता दिवस के अवसर पर स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH)-2026 के आंतरिक चरण का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 30 टीमों के कुल 180 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


प्रतिभागी टीमों ने हैकाथॉन के विभिन्न समस्या कथनों पर आधारित अपने नवाचारपूर्ण विचारों और तकनीकी समाधानों का निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया। टीमों का मूल्यांकन नवाचार, तकनीकी व्यवहार्यता, समस्या-समाधान क्षमता और प्रस्तुतीकरण जैसे मानकों पर किया गया।

Advertisement


चार सदस्यीय निर्णायक मंडल में प्रो. रजनीश भास्कर (विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), डॉ. संजीव गंगवार (एसोसिएट प्रोफेसर, कंप्यूटर एप्लीकेशन), डॉ. प्रशांत कुमार यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस) और डॉ. दीप प्रकाश सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग) शामिल रहे।


निर्णायक मंडल के सदस्यों ने टीमों को आवश्यक सुझाव दिए, जिससे विद्यार्थी अपने समाधानों को आगामी चरणों के लिए और प्रभावी बना सकें। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. सत्यम कुमार उपाध्याय ने किया। इस मौके पर संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. अनुराग सिंह सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें