पीयू में विश्व ओजोन दिवस पर लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिक विज्ञान संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग में 'विश्व ओजोन दिवस' के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता और आमंत्रित व्याख्यान का बुधवार को आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम 'ग्लोबल एक्शन फॉर कूलर प्लेनेट' पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भू एवं गृह विज्ञान विभाग के डॉ. श्रवण कुमार ने कहा कि पृथ्वी को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाने में ओजोन परत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
  • क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC) जैसे रसायनों से ओजोन परत का क्षरण हो रहा है। डॉ. श्रवण ने ओजोन संरक्षण को एक वैश्विक जिम्मेदारी बताते हुए युवाओं से पर्यावरण सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत व सामूहिक पहल करने…
  • केमिकल कम्युनिकेशन सोसाइटी द्वारा एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने ओजोन परत, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया।
  • संचालन विनायक श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नितेश जायसवाल ने किया। इस मौके पर डॉ. मिथिलेश यादव, डॉ. दिनेश वर्मा, सुजीत चौरसिया समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिक विज्ञान संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग में ‘विश्व ओजोन दिवस’ के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता और आमंत्रित व्याख्यान का बुधवार को आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘ग्लोबल एक्शन फॉर कूलर प्लेनेट’ पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भू एवं गृह विज्ञान विभाग के डॉ. श्रवण कुमार ने कहा कि पृथ्वी को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाने में ओजोन परत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC) जैसे रसायनों से ओजोन परत का क्षरण हो रहा है। डॉ. श्रवण ने ओजोन संरक्षण को एक वैश्विक जिम्मेदारी बताते हुए युवाओं से पर्यावरण सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत व सामूहिक पहल करने का आह्वान किया।

Advertisement

इस अवसर पर केमिकल कम्युनिकेशन सोसाइटी द्वारा एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने ओजोन परत, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. मिथिलेश सिंह और रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। संचालन विनायक श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नितेश जायसवाल ने किया। इस मौके पर डॉ. मिथिलेश यादव, डॉ. दिनेश वर्मा, सुजीत चौरसिया समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें