
केराकत। जायसवाल सेवा समिति तहसील केराकत की ओर से संगठन विस्तार एवं पदाधिकारियों की घोषणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील प्रभारी घनश्याम जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के विभिन्न बाजारों, गांवों और नगर केराकत से समाज के लोग शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जायसवाल क्लब वाराणसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने तहसील एवं नगर इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने समाज को संगठित करने और संगठन को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। आजीवन सदस्यता के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने की बात भी कही गई।
तहसील इकाई में अभय कुमार जायसवाल को अध्यक्ष, हरिनारायण जायसवाल उर्फ राजू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बच्चेलाल जायसवाल को महामंत्री, अभिषेक जायसवाल को कोषाध्यक्ष, अशोक जायसवाल को आय-व्यय निरीक्षक और मुकेश जायसवाल को सचिव बनाया गया।वहीं नगर केराकत इकाई में राजकुमार जायसवाल को अध्यक्ष, कैलाश जायसवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधीर जायसवाल उर्फ सोनू को महामंत्री, मनोज जायसवाल को आय-व्यय निरीक्षक और बृजेश जायसवाल को सचिव की जिम्मेदारी दी गई!
कार्यक्रम में समाज के कुलदेवता भगवान सहस्रबाहु अर्जुन को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर समाज की एकता और संगठन की मजबूती की कामना की गई। इसके अलावा स्वर्गीय काशीनाथ जायसवाल के समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग भी उठाई गई।
इस दौरान अशोक जायसवाल, सतीश जायसवाल, शैलेश जायसवाल, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, कैलाश जायसवाल, बच्चेलाल जायसवाल, दयानंद जायसवाल, मुकेश जायसवाल, संतोष जायसवाल उर्फ गुड्डू और जिला सचिव बृजेश जायसवाल समेत अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

















