
केराकत,जौनपुर । स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के कक्षा छ के 12 वर्षीय छात्र शिवा यादव और कक्षा आठ के 13 वर्षीय छात्र अभ्युदय मौर्य ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत परिवार, विद्यालय के साथ जिले का नाम रोशन किया।छात्र के इस उपलब्धि पर विद्यालय लौटने पर दोनों छात्रों का विद्यालय परिवार द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस बाबत स्कूल के प्रबंधक बृजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।वही विद्यालय प्रधानाचार्या मंजुला पाण्डेय एवं उप प्रधानाचार्या अंजली सिंह !
ने बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आगे चलकर राष्ट्रीय एवं !
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।इस अवसर पर हर्ष गुप्ता, सौभाग्य जायसवाल समेत शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

















