भारतीय किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी को सौंपा पांच सूत्रीय मांगपत्र

केराकत, जौनपुर।
भारतीय किसान यूनियन केराकत तहसील इकाई की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी केराकत को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। संगठन ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम भी पत्र प्रेषित किया।
मांगपत्र में कहा गया कि विद्युत विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बनाए गए विद्युत बिलों की वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा विद्युत बिलों में सुधार कराया जाए। किसानों की फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए आवारा पशुओं को गोशालाओं में पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • केराकत तहसील क्षेत्र की सभी ग्राम सभाओं में पात्र व्यक्तियों के नाम राशन कार्ड में शामिल किए जाने तथा संबंधित कर्मचारियों को इस संबंध में निर्देशित करने की मांग की गई।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम सभाओं में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें आवास दिलाने की भी मांग उठाई गई। मांगपत्र में विकासखंड जलालपुर के अंतर्गत ग्राम कुढ़ियां से सलमापुर तक निकलने…
  • सफाई कराने की मांग भी शामिल रही। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाना आवश्यक है।
  • किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी को सौंपा पांच सूत्रीय मांगपत्र विद्युत बिल, गोशाला, आवास योजना और सड़क निर्माण सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग

केराकत, जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन केराकत तहसील इकाई की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी केराकत को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। संगठन ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम भी पत्र प्रेषित किया।मांगपत्र में कहा गया कि विद्युत विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बनाए गए विद्युत बिलों की वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा विद्युत बिलों में सुधार कराया जाए।

किसानों की फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए आवारा पशुओं को गोशालाओं में पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।इसके अलावा केराकत तहसील क्षेत्र की सभी ग्राम सभाओं में पात्र व्यक्तियों के नाम राशन कार्ड में शामिल किए जाने तथा संबंधित कर्मचारियों को इस संबंध में निर्देशित करने की मांग की गई।

Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम सभाओं में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें आवास दिलाने की भी मांग उठाई गई।मांगपत्र में विकासखंड जलालपुर के अंतर्गत ग्राम कुढ़ियां से सलमापुर तक निकलने वाले माइनर (लघु सिंचाई नहर) की खुदाई कराकर उसकी सफाई कराने की मांग भी शामिल रही।

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाना आवश्यक है। इस दौरान जिला अध्यक्ष धर्मराज पटेल, तहसील अध्यक्ष पारसनाथ निषाद, सीमा यादव ब्लॉक अध्यक्ष महिला विंग जलालपुर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें