
जौनपुर।पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के दिशा निर्देश में मिशन शक्ति केंद्र, महिला थाना जौनपुर पर एक बार फिर पुलिस की पहल से एक टूटता हुआ परिवार जुड़ गया और दंपती के बीच चल रहा विवाद सुलह-समझौते में बदल गया।महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने बताया कि मंगलवार, 15 सितंबर को थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के!
शिकारपुर निवासी मीरा मौर्या पुत्री कतवारू ने महिला थाने पर प्रार्थना पत्र देकर अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी। जिस पर महिला थाना प्रभारी द्वारा दूसरे पक्ष जमैथा, थाना जफराबाद निवासी शिवशंकर मौर्या पुत्र भोलेनाथ मौर्या को नोटिस देकर थाने पर बुलाया गया।मंगलवार को दोनों पक्ष महिला थाने पर उपस्थित हुए।
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय में बैठाकर विस्तार से वार्ता की। मिशन शक्ति के तहत दोनों को परिवार के महत्व, आपसी समझ और बच्चों के भविष्य के बारे में समझाया गया।
महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी की काउंसलिंग का असर हुआ कि दोनों पति-पत्नी अपनी पुरानी गलतियों को भूलकर आपसी रजामंदी से सुलह-समझौता करने को तैयार हो गए।महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने स्वेच्छा से सुलह कर लिया है और हंसी-खुशी अपने घर वापस चले गए हैं।

















