सुल्तानपुर में शहीद के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के नेवरा गांव में मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। उन्होंने शहीद आनंद प्रकाश तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया।
अजय राय ने शहीद के परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक राणा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • शहीद आनंद प्रकाश तिवारी, बलराम तिवारी के सबसे बड़े बेटे थे। परिजनों के मुताबिक, आनंद प्रकाश तिवारी पिछले करीब दो वर्षों से छत्तीसगढ़ में ड्यूटी पर तैनात थे।
  • 12 सितंबर को उन्होंने अपने बेटे से फोन पर बातचीत की थी। इसके कुछ ही समय बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे परिवार को उनके शहीद होने की सूचना मिली।
  • आनंद प्रकाश तिवारी अपने पीछे पत्नी, कक्षा 11 में पढ़ने वाले बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ गए हैं। शहीद की मौत की खबर से नेवरा गांव में शोक की लहर है।
  • शहीद के घर श्रद्धांजलि देने वालों में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधानसभा प्रत्याशी बजरंगी पांडे, भाजपा नेता रामचंद्र मिश्रा समेत क्षेत्र के कई लोग शामिल रहे। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि देश की सेवा…

सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के नेवरा गांव में मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। उन्होंने शहीद आनंद प्रकाश तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया।अजय राय ने शहीद के परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक राणा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।शहीद आनंद प्रकाश तिवारी, बलराम तिवारी के सबसे बड़े बेटे थे। परिजनों के मुताबिक, आनंद प्रकाश तिवारी पिछले करीब दो वर्षों से छत्तीसगढ़ में ड्यूटी पर तैनात थे।

Advertisement

12 सितंबर को उन्होंने अपने बेटे से फोन पर बातचीत की थी। इसके कुछ ही समय बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे परिवार को उनके शहीद होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।आनंद प्रकाश तिवारी अपने पीछे पत्नी, कक्षा 11 में पढ़ने वाले बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ गए हैं।

शहीद की मौत की खबर से नेवरा गांव में शोक की लहर है।शहीद के घर श्रद्धांजलि देने वालों में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधानसभा प्रत्याशी बजरंगी पांडे, भाजपा नेता रामचंद्र मिश्रा समेत क्षेत्र के कई लोग शामिल रहे।ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि देश की सेवा करते हुए आनंद प्रकाश तिवारी ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें