बोल बम के जयकारों से गूंजा नगर, निकली भव्य शिव शोभायात्रा

शोभायात्रा का शुभारंभ संकट मोचन मंदिर से हुआ। श्रद्धालु और कांवड़िया हाथों में भगवा ध्वज लेकर जयकारे लगाते हुए पुरानी बाजार से मुख्य मार्ग की ओर बढ़े। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • भगवान शिव व नंदी की आकर्षक झांकी रही आकर्षण का केंद्र
  • बाबा बर्फानी ग्रुप कांवड़िया संघ की ओर से भव्य शिव शोभायात्रा निकाली गई
  • शोभायात्रा का शुभारंभ संकट मोचन मंदिर से हुआ।
  • आकर्षक झांकी के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए

खेतासराय। नगर में रविवार की देर शाम बाबा बर्फानी ग्रुप कांवड़िया संघ की ओर से भव्य शिव शोभायात्रा निकाली गई। भगवान शिव और नंदी की आकर्षक झांकी के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से पूरा कस्बा शिवमय नजर आया।शोभायात्रा का शुभारंभ संकट मोचन मंदिर से हुआ।

श्रद्धालु और कांवड़िया हाथों में भगवा ध्वज लेकर जयकारे लगाते हुए पुरानी बाजार से मुख्य मार्ग की ओर बढ़े। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। भगवान शिव और नंदी की मनोहारी झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे।शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्राचीन काली मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

Advertisement

इसके बाद पुरानी यूनियन बैंक के पास विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों की ओर से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।शोभायात्रा और भंडारे के बाद कांवड़िया संघ के सदस्य बाबा शिवधाम बेलवाई के लिए रवाना हुए।

इस दौरान विक्की गुप्ता, अनिल प्रजापति, जगदंबा पांडेय, शांतिभूषण मिश्रा, डॉ. गजेंद्र पांडेय, संजय विश्वकर्मा, धर्मरक्षक मनीष गुप्ता, विवेक मोदीवाल, धर्मचंद गुप्ता, आकाश विश्वकर्मा और बिंदु मोदनवाल, शिवम चौरसिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कांवड़िया संघ के सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें