
खेतासराय(जौनपुर)। ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से बुधवार को महरौड़ा गांव में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों को बीमा, पेंशन और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देने के साथ साइबर ठगी से बचाव के तरीके भी बताए गए।भारतीय रिजर्व बैंक के मार्गदर्शन में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, फिनो पेमेंट्स बैंक और आरोहण फाउंडेशन की ओर से!
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाआयोजित शिविर में वित्तीय सलाहकार अनिल कुमार पाल और सरोज देवी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी दी। उन्होंने पात्र लोगों को योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए 22, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए 15 और अटल पेंशन योजना के लिए पांच आवेदन कराए गए।
प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत पांच नए बैंक खाते खोले गए, जबकि 25 ग्राहकों की केवाईसी और री-केवाईसी पूरी की गई । ग्रामीणों को साइबर ठगी के प्रति सतर्क करते हुए सलाह दी गई कि किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी या यूपीआई पिन साझा न करें। संदिग्ध लिंक खोलने और लालच भरे फोन कॉल से भी बचें।
इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार बिंद, शाखा प्रबंधक रविकांत सिंहा, हरिश्चंद्र मौर्य, रामदीन यादव, सतीश कुमार, अबू शहमा खान, रामप्रकाश बिंद, मोहम्मद जावेद, साहिल, मंजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अभियान 30 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत निष्क्रिय खाते सक्रिय कराने, आधार जोड़ने और नामिनी दर्ज कराने की सुविधा भी मिलेगी।
















