शाहगंज में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान सुबह कमरे में मिला शव

जौनपुर शाहगंज नगर के खुटहन मार्ग पर बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 22 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। बेटे को इस हालत में देखकर मां की चीख निकल गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • नगर के खुटहन मार्ग निवासी दीपक (22) पुत्र राजेंद्र राजमिस्त्री का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात वह रोज की तरह काम से घर लौटा और
  • घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। मां ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया, लेकिन उसने खाना नहीं खाया। इसके बाद वह कमरे का दरवाजा बंद कर सो गया।
  • सुबह जब परिजनों ने दीपक के कमरे का दरवाजा बंद देखा तो उसकी मां ने आवाज देकर उसे जगाने का प्रयास किया। काफी देर तक अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं
  • मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने नीचे लगी सिटकनी तोड़कर दरवाजा खोला। अंदर दीपक का शव फंदे से लटका

जौनपुर शाहगंज नगर के खुटहन मार्ग पर बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 22 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। बेटे को इस हालत में देखकर मां की चीख निकल गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।नगर के खुटहन मार्ग निवासी दीपक (22) पुत्र राजेंद्र राजमिस्त्री का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात वह रोज की तरह काम से घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। मां ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया, लेकिन उसने खाना नहीं खाया। इसके बाद वह कमरे का दरवाजा बंद कर सो गया।सुबह काफी देर तक नहीं मिली प्रतिक्रिया, दरवाजा खोलते ही मचा कोहराम*बुधवार सुबह जब परिजनों ने दीपक के कमरे का दरवाजा बंद देखा तो उसकी मां ने आवाज देकर उसे जगाने का प्रयास किया।

Advertisement

काफी देर तक अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने नीचे लगी सिटकनी तोड़कर दरवाजा खोला। अंदर दीपक का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।*पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा*घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।*मौत की वजह स्पष्ट नहीं*स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दीपक को नशे की लत थी और इस बात को लेकर परिवार में अक्सर कहासुनी होती थी। हालांकि, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। उधर, जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें