
खेतासराय(जौनपुर)। जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद मंगलवार दोपहर खूनी संघर्ष में बदल गया। रानीमऊ गांव में लाठी-डंडों से पिटाई में राइस मिल संचालक मोहम्मद अकरम शाह (50) वर्ष पुत्र जब्बार की मौत हो गई। मृतक की पत्नी नरगिस की तहरीर पर पुलिस ने भतीजों और भयेहू समेत पाँच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है । आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमें गठित की हैं। घटना के बाद गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाउक्त गांव निवासी अकरम शाह राइस मिल और चक्की चलाते है। उनके भाई वहाजुद्दीन थोड़ी दूर पर स्तिथ सेठुआ पारा, थाना खुटहन में रहते है । दोनों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। वहाजुद्दीन वर्तमान में सऊदी अरब में है । मंगलवार दोपहर तक़रीबन एक बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि इसके बाद वहाजुद्दीन के परिवार के लोगों ने एकजुट होकर अकरम शाह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गईघटना की सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी नरगिस ने मोहम्मद फरहान, रिजवान, अदनान, रेहान पुत्रगण वहाजुद्दीन तथा पत्नी हुस्नआरा के खिलाफ तहरीर दी ।
पुलिस ने पांचों नामजद आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद आरोपितों ने घर और दुकान में ताला लगाकर फरार हो गए।घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।वर्ज़न-अकरम और वहाजुद्दीन के परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर अदावत चल रही थी । एक पक्ष ने अकरम को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया पुलिस ने मृतक की पत्नी के तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज की गई। जांच के जा रही है, गुनाहगारों का बख्शा नहीं जाएगा।
















