कमरे में फंदे से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने की जांच

जौनपुर केराकत कोतवाली क्षेत्र में युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
  • सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
  • पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
  • शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जौनपुर केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी पुरानी बाजार में रविवार की रात एक युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना डायल 112 पर दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

Advertisement

इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।थानागद्दी पुरानी बाजार निवासी सुनील सेठ की 24 वर्षीय पुत्री शीतल सेठ का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला।

घटना की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।युवती ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें