
जौनपुर 19 अगस्त 2026 जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ चलाया जा रहा सत्याग्रह आन्दोलन 1836वें दिन भी जारी रहा।
आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त के नेतृत्व में 9 अगस्त 2021 से चल रहे इस अनवरत धरने के माध्यम से भूमि अधिग्रहण में हुई अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया जा रहा है।
इस अवसर पर यशवन्त कुमार गुप्त ने स्पष्ट किया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिंदुओं पर अडिग है और समस्या के समाधान तक जारी रहेगा। सत्याग्रह के दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई भीषण डकैती के अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई।
इस अवसर पर बसन्त लाल मौर्य, नन्दलाल रावत, राम बहाल यादव, उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विजय प्रकाश मिश्र, उदयराज गौड़, अमरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, छेदीलाल साहू, विजय प्रताप सिंह, अमरेश कुमार पाण्डेय, प्रेम प्रकाश मिश्र, नरेन्द्र गिरी सहित दर्जनों समर्थकों ने उपस्थित होकर आन्दोलन को अपना समर्थन दिया।

















