
जौनपुर। जमीन पर कथित अवैध कब्जे से परेशान एक परिवार ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास कर सनसनी फैला दी। परिवार के सदस्यों ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। इससे पहले कि वे कोई कदम उठा पाते, मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उन्हें बचा लिया।
घटना के बाद पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।बताया जा रहा है कि पूरा मामला बदलापुर तहसील क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में करीब 10 डिसमिल जमीन पर कब्जे के विवाद से जुड़ा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी जमीन पर विकास दुबे नामक व्यक्ति ने जबरन कब्जा कर लिया है।पीड़िता संतरा के मुताबिक, जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए परिवार पिछले करीब दो वर्षों से तहसील, पुलिस थाने और जिला प्रशासन के कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है।
कई जगह शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से परिवार काफी परेशान था।पीड़ित परिवार का कहना है कि लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद न्याय नहीं मिलने से वे मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गए थे। इसी नाराजगी में परिवार ने बुधवार को डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए परिवार को सुरक्षित बचाया और तत्काल अस्पताल भेज दिया।
मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर अब पीड़ित परिवार की निगाहें टिकी हैं।जौनपुर घटना की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बताया कि आज 12 बजे एक प्रकरण सामने आया था देवी प्रसाद पटेल का परिवार बादलपुर क्षेत्र के उदपुर गेलुया का मामला है डीजल अपनी परिवार के ऊपर छिड़क लिया था टीम व कार्ड बचा लिया था उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नियंत्रण में है और उनके परिजनों को आज शाम 5:00 बजे बुलाया गया है और उन्हें संतुष्ट करेंगे और चार डिसमिल इन्हें कब्जा भी दिलाया जाएगा बाकी 6 डेसिमल कोर्ट के माध्यम से इनका निस्तारण किया जाएगा पूरी 10 डिसमिल का मामला है लेकिन कानूनी प्रक्रिया के चलते तत्काल जो है चार डिसमिल दिलाया जाएगा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है

















