
प्रथम पुण्यतिथि पर गरीबों में वस्त्र एवं अन्य सामग्री वितरितकेराकत, जौनपुर स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत लुत्तीपुर (नरहन) गांव में वरिष्ठ पत्रकार स्व. मदन गोपाल पाठक की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार की सुबह उनके परिजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पुत्र धर्म अभिषेक पाठक उर्फ रिशु एवं माता बिंदु पाठक की ओर से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार स्व. मदन गोपाल पाठक की आत्मा की शांति के लिए रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया। परिजनों ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और धार्मिक आयोजन के माध्यम से स्व. मदन गोपाल पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।वस्त्र एवं अन्य खाद्य सामग्री पाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
इस दौरान परिजनों एवं उपस्थित लोगों ने स्व. मदन गोपाल पाठक के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक सरोकारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

















