
घटना का विवरण दिनांक 02.08.2026 को वादी की फर्म से करीब ₹11,98,750/- मूल्य का माल अहमदाबाद, गुजरात भेजे जाने हेतु लोड कराया गया था, जिसे निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुँचाया गया।
इस संबंध में थाना चंदवक पर मु0अ0सं0-251/2026 धारा 316(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए। साथ ही अभियुक्तों द्वारा घटना में प्रयुक्त ट्रक का रंग परिवर्तित कर बिना नम्बर प्लेट के चलाने तथा फर्जी रजिस्ट्रेशन एवं ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करने के तथ्य प्रकाश में आए, जिसके आधार पर अभियोग में धारा 317(2)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।*गिरफ्तारी का विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चंदवक के कुशल नेतृत्व में थाना चंदवक पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-251/2026 धारा 316(2) व बढ़ोत्तरी धारा 317(2)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण 1.फकरे आलम पुत्र मो0 फारूख निवासी सेखनपुर, थाना देल्हुपुर, जनपद प्रतापगढ़ तथा 2.शमीम अहमद पुत्र अब्दुल रउफ निवासी सिसही सिपाह, थाना मऊ आइमा, जनपद प्रयागराज को दिनांक 20.08.2026 को बलरामपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट का ट्रक तथा अर्टिगा वाहन संख्या UP 72 CE 8587 बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी का विवरणः-01 अर्टिगा चार पहिया वाहन, रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 72 CE 8587। 01 बिना नम्बर प्लेट का ट्रक। दो बोरी चावल। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-1.फकरे आलम पुत्र मो0 फारूख, निवासी सेखनपुर, थाना देल्हुपुर, जनपद प्रतापगढ़।
2.शमीम अहमद पुत्र अब्दुल रउफ, निवासी सिसही सिपाह, थाना मऊ आइमा, जनपद प्रयागराज। *पंजीकृत अभियोग का विवरणः-मु0अ0सं0-251/2026, धारा 316(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा-317(2)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर। *गिरफ्तारी/बरामगदी करने वाली पुलिस टीमः-1.प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर। 2.उ0नि0 विवेकानन्द सिंह, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर। 3.हे0का0 रामनरेश, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर। 4.का0 शेषनाथ यादव, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर। 5.का0 कृष्ण कुमार, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर

















