
डेमो शिक्षण से बच्चों में सीखने की बढ़ी रुचिएआरपी प्रदीप कुमार यादव ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहनाकेराकत,
जौनपुर। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय डेडुवाना, में कक्षा-3 में सत्र परीक्षा के बाद एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन) प्रदीप कुमार यादव (विज्ञान) द्वारा डेमो शिक्षण कराया गया। इस दौरान बच्चों को वार्मअप गतिविधि के रूप में पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों से जोड़ते हुए शिक्षण कराया गया। गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक तरीके से समझा।एआरपी प्रदीप कुमार यादव ने विद्यालय के भौतिक परिवेश एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में हुए सकारात्मक परिवर्तन की सराहना करते हुए प्रधानाध्यापक एवं पूरे विद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों के अनुकूल वातावरण और शिक्षकों के निरंतर प्रयास से शिक्षा की गुणवत्ता में बेहतर परिणाम देखने को मिलते हैं।एआरपी प्रदीप कुमार यादव को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय आईसीटी पुरस्कार एवं राज्य स्तरीय आदर्श पाठयोजना पुरस्कार के साथ ही जिला एवं ब्लॉक स्तर पर अनेक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इन उपलब्धियों से उन्होंने जनपद का मान बढ़ाया है। वर्तमान में जौनपुर के केराकत ब्लॉक में एआरपी के दायित्व का सराहनीय निर्वहन करते हुए नौनिहालों के शिक्षण के साथ-साथ शिक्षकों के क्षमता संवर्धन में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।प्रधानाध्यापक संतोष राजभर ने 20 अगस्त 2026 को विद्यालय अवलोकन के दौरान बताया कि प्रदीप कुमार यादव का हर क्षण ब्लॉक को समर्पित रहता है।
उनके मार्गदर्शन और शैक्षणिक प्रयासों से शिक्षकों को नई शिक्षण विधियों को अपनाने में मदद मिल रही है।बच्चों के लिए संदेश:“बच्चों की जिज्ञासा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जब शिक्षा खेल, गतिविधि और प्रयोग से जुड़ती है, तो सीखना बोझ नहीं बल्कि आनंद बन जाता है।

















