मेगा फ्री हेल्थ कैंप में उमड़ी मरीजों की भीड़ सैकड़ों लोगों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

जौनपुर शाहगंज नगर के जौनपुर रोड स्थित नजीराबाद में उस्मानिया हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के तत्वावधान में रविवार को मेगा फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जांच के बाद मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • हृदय, शुगर, श्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर बांटी नि:शुल्क दवाएं
  • शिविर में डॉ. मो. वाहिद, हृदय एवं शुगर रोग विशेषज्ञ तथा डॉ. मो. जाहिद, श्वास, छाती एवं टीबी रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच की
  • चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुनने के साथ ही उन्हें बीमारी से बचाव और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया।
  • शिविर में सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

मेगा फ्री हेल्थ कैंप में उमड़ी मरीजों की भीड़, सैकड़ों लोगों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण हृदय, शुगर, श्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर बांटी नि:शुल्क दवाएं जौनपुर शाहगंज नगर के जौनपुर रोड स्थित नजीराबाद में उस्मानिया हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के तत्वावधान में रविवार को मेगा फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जांच के बाद मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।शिविर में डॉ. मो. वाहिद, हृदय एवं शुगर रोग विशेषज्ञ तथा डॉ. मो. जाहिद, श्वास, छाती एवं टीबी रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच की। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुनने के साथ ही उन्हें बीमारी से बचाव और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया।

Advertisement

शिविर में सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।इस दौरान चिकित्सकों ने विशेष रूप से हृदय रोग, मधुमेह, सांस लेने में परेशानी, छाती संबंधी रोगों सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच की। जरूरत के अनुसार मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही खान-पान और दिनचर्या को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए गए।*समय-समय पर स्वास्थ्य जांच जरूरी : डॉ. मो. वाहिद*डॉ. मो. वाहिद ने कहा, “आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खान-पान और बदलती जीवनशैली के कारण हृदय एवं शुगर से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराना बेहद जरूरी है। हमारा प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें।

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर इसी दिशा में एक प्रयास है। लोगों को किसी भी बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।”शिविर में मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल की टीम और सहयोगियों ने व्यवस्थाएं संभालीं। कार्यक्रम के दौरान सादिक, साकिब, हाफिज जी, साजिद सलमानी, साजिद, पवन, सोनू, प्रिंसी, अमीषा और रुषदा सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें