माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकले पांच बच्चे

खेतासराय(जौनपुर)। राजधानी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में माता-पिता की डांट से नाराज होकर पांच बच्चे बिना बताए घर से निकल गए।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • एसीपी अंकित कुमार की सूझबूझ से दो घंटे में सभी सकुशल बरामद
  • बच्चों के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों में खलबली मच गई।
  • मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी महानगर अंकित कुमार ने तत्काल पुलिस टीमों को सक्रिय
  • पुलिस टीमों को सक्रिय करते हुए बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए एक रणनीति तैयार की।

माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकले पांच बच्चेएसीपी अंकित कुमार की सूझबूझ से दो घंटे में सभी सकुशल बरामदखेतासराय(जौनपुर)। राजधानी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में माता-पिता की डांट से नाराज होकर पांच बच्चे बिना बताए घर से निकल गए।

बच्चों के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों में खलबली मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी महानगर अंकित कुमार ने तत्काल पुलिस टीमों को सक्रिय करते हुए बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए एक रणनीति तैयार की।एसीपी अंकित कुमार की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के साथ चार पुलिस टीमों को अलग-अलग दिशा में तलाश के लिए लगाया गया।

Advertisement

पुलिसकर्मियों ने संभावित स्थानों पर तेजी से खोजबीन शुरू की। टीमों के बीच बेहतर समन्वय और लगातार प्रयास का परिणाम रहा कि महज दो घंटे के भीतर पांचों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया।बरामद बच्चों की उम्र करीब डेढ़ वर्ष से 13 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बच्चों के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।एसीपी अंकित कुमार की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता की चर्चा केवल राजधानी तक सीमित तक नही जौनपुर तक जोरदार चर्चा रही । वह शाहगंज सर्किल के डीएसपी रहे ।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें