
जौनपुर।खुटहन विकासखंड के ग्राम पंचायत इमामपुर में जलनिकासी की समस्या को लेकर ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग के किनारे स्थित सरकारी नाले की तत्काल सफाई, निर्माण और जर्जर पक्की नाली की मरम्मत कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि शांति शिक्षण संस्थान से इमामपुर (भिखारीपुर तिरमुहानी) होते हुए इमामपुर बॉर्डर पुलिया तक जाने वाला नाला लंबे समय से मिट्टी और अन्य पदार्थों से पटा हुआ है। वहीं, मुख्य मार्ग से राम जानकी मंदिर के आगे जुम्मन के पाही तक बनी पक्की नाली भी जर्जर होकर जगह-जगह टूट चुकी है। इससे बरसात का पानी नाले में नहीं पहुंच पा रहा है और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।धरने की जानकारी मिलने पर ADM (F.R) परमानंद झा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
उन्होंने ग्रामीणों को तत्काल कार्रवाई का आश्वासन देते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को नाला सफाई और नाली, नाला निर्माण एवं मरम्मत की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।एडीएम ने मौके पर टीम गठित कर जांच कराने और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।ग्रामीणों के अनुसार इस जलनिकासी व्यवस्था से इमामपुर के अलावा शेखपुर, अशरफपुर, ताजूपुर, संजरपुर, जंजीरगंज और भिखारीपुर समेत आसपास के कई गांवों का बरसाती पानी होकर गोमती नदी तक जाता है। नाला और नाली की सफाई नहीं होने से बरसात के दौरान ग्रामीणों के घरों में गंदा पानी घर ,मन्दिर, विद्यालय में घुसने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पुराने आराजी नंबर 125 के नया नंबर 249 व अन्य संबंधित नाले की तत्काल सफाई, नाला निर्माण तथा पक्की नाली की मरम्मत कराने की मांग की है। और जंग बहादुर सोनी के घर से प्रजापति बस्ती होते हुए प्रदीप गौतम के घर तक नई नाली निर्माण के बाद को रखा गया। तथा इमामपुर बाजार से गौसपुर ताजुद्दीनपुर बाजार तक जर्जर सड़क के मांग को मरम्मत करने का ग्रामीणों ने पक्ष रखा और पुराना आराजी नम्बर नंबर 125 नाला निस्तारण के वाद को ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी के समझ रखा। धरने में सुजीत वर्मा (एडवोकेट) , अशोक अग्रहरि, सर्वजीत गौतम, प्रेमचंद अग्रहरि ,जोगिंदर गौतम,रितेश अग्रहरि ,राना सिंह ,सूबेदार कनौजिया, अमन अग्रहरि, सतीश उर्फ सोनू अग्रहरी, विपिन पाल , बृजेश अग्रहरी , अखिलेश विश्वकर्मा , मोहम्मद समीर , सुनील अग्रहरि , रविंद्र गौतम , आनंद कुमार गौतम , प्रवेश कुमार यादव, दीन मोहम्मद , छेदी लाल वर्मा वरिष्ठ पत्रकार, मिठाई लाल गौतम सहित ग्राम पंचायत इमामपुर के कई ग्रामीण मौजूद रहे।

















