
सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अवगत कराया है कि आगामी रक्षाबन्धन त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में मिलावटी खाद्य/पेय पदार्थो के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से आम जनमानस को गुणवत्तपूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के अन्तर्गत जनपद जौनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में 24 अगस्त 2026 को निम्नलिखित जनहित में निम्नलिखित नमूनें संग्रहीत किये गये – शाहगंज रोड कुत्तूपुर, जौनपुर स्थित कनक स्वीट्स से खाद्य पदार्थ छेना मिठाई का 01 नमूना संग्रहीत किया गया।
शाहगंज रोड कुत्तूपुर, जौनपुर स्थित आकाश मिष्ठान भण्डार से खाद्य पदार्थ बर्फी का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। कुत्तूपुर तिराहा जौनपुर स्थित मौर्या स्वीट हाउस, से खाद्य पदार्थ छेना मिठाई का 01 नमूना एवं खाद्य पदार्थ मिल्क केक का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। भलुवाही बदलापुर जौनपुर स्थित संतोष स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेण्ट, से खाद्य पदार्थ बर्फी का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। इस प्रकार उक्त अभियान के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व एवं निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रो में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये दुग्ध उत्पाद से निर्मित विभिन्न मिठाईयों के गुणवत्ता जांच हेतु कुल 05 नमूने संग्रहित किये गये।
नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, तत्सम्बन्धी विनियमावली 2011 के अन्तर्गत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

















