पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने मुफ्तीगंज ब्लॉक के सैकड़ो बहनों से बधवाई राखी,बांटा उपहार

केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने मुफ्तीगंज ब्लॉक के सैकड़ो समूह की महिलाओं,रोजगार सेवक, पंचायत सहायक,आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं शौचालय की केयरटेकर से रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करके राखी बंधवाई
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • पूर्व विधायक केराकत दिनेश चौधरी ने कहा कि हम आगे आने वाले प्रत्येक वर्षों में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन
  • विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित बहनों से राखी बंधवाएंगे,उन्हें उपहार भेंट करेंगे उनका सम्मान करेंगे,उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
  • पूर्व विधायक को पकड़ के तिलक लगाया आरती उतारी रक्षा सूत्र बांधते हुए उन्हें अपनी रक्षा का संकल्प दिलाया
  • पूर्व विधायक दिनेश चौधरी का तिलक की उन्हें अपने भाई के तौर पर अपनी रक्षा का संकल्प भी दिलवाई

जौनपुर केराकत तहसील क्षेत्र के मुफ्तीगंज ब्लॉक सभागार में विधानसभा क्षेत्र केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने मुफ्तीगंज ब्लॉक के सैकड़ो समूह की महिलाओं,रोजगार सेवक, पंचायत सहायक,आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं शौचालय की केयरटेकर से रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करके राखी बंधवाई। उपहार स्वरूप उन्हें वस्त्र एवं मिष्ठान का वितरण किया।

सभी बहनों ने कहा कि आज तक इस प्रकार का अनोखा कार्यक्रम किसी भी जनप्रतिनिधि के द्वारा आयोजित नहीं किया गया था। पूर्व विधायक केराकत दिनेश चौधरी ने कहा कि हम आगे आने वाले प्रत्येक वर्षों में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन!

Advertisement

करके अपने विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित बहनों से राखी बंधवाएंगे,उन्हें उपहार भेंट करेंगे उनका सम्मान करेंगे,उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। साथ में या संकल्प भी लेंगे कि हमारी बहनों के मान सम्मान में कभी भी कोई कमी ना आने पाए। महिलाओं ने सहर्ष एक भाई के रूप में अपने पूर्व विधायक को पकड़ के तिलक लगाया आरती उतारी रक्षा सूत्र बांधते हुए उन्हें अपनी रक्षा का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं की भी संख्या अत्यधिक थी वह लोग भी सहर्ष रक्षा सूत्र बंद करके पूर्व विधायक दिनेश चौधरी का तिलक की उन्हें अपने भाई के तौर पर अपनी रक्षा का संकल्प भी दिलवाई। कार्यक्रम में मुफ्तीगंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख विनय कुमार सिंह खंड विकास अधिकारी सीमा कुमारी पूर्व मंडल अध्यक्ष सदानंद राय गोलू मिश्रा लाल प्रताप सिंह राजबहादुर सिंह कृष्ण मोहन चौरसिया सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह ने किया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें