जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा राजकीय पशु चिकित्सालय कटघर रामनगर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, पशुओं के उपचार तथा टीकाकरण की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया
  • ताकि पशुओं को विभिन्न संक्रामक एवं गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।
  • निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सालय के जर्जर भवन का भी जायजा लिया।
  • उन्होंने निर्देशित किया कि जर्जर भवन को नियमानुसार निष्प्रयोज्य घोषित करते हुए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए

जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा राजकीय पशु चिकित्सालय, कटघर रामनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, पशुओं के उपचार तथा टीकाकरण की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पशुओं को विभिन्न संक्रामक एवं गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।निरीक्षण के दौरान !

Advertisement

जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सालय के जर्जर भवन का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि जर्जर भवन को नियमानुसार निष्प्रयोज्य घोषित करते हुए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारियों एवं आने वाले पशुपालकों की सुरक्षा बनी रहे।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुपालकों को पशुओं के टीकाकरण, उपचार एवं पशु स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाए तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र पशुपालकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें