सुल्तानपुर सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत जबकि दो लोग घायल

सुल्तानपुर अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक डॉक्टर की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दो अन्य डॉक्टर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना सोमवार देर रात की दरियापुर रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई।
  • बताया जा रहा है कि ये सभी डॉक्टर अमहट स्थित एक निजी नर्सिंग होम में एक मरीज का सफल ऑपरेशन करने के बाद, दरियापुर स्थित ममता हॉस्पिटल जा रहे थे।
  • उन्हें वहां एक अन्य गंभीर मरीज का ऑपरेशन करना था। मरीज की नाज़ुक हालत को देखते हुए वे जल्दी अस्पताल पहुंचना चाहते थे,
  • टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चला रहे गभड़िया निवासी 34 वर्षीय डॉक्टर अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई।

सुल्तानपुर अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक डॉक्टर की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दो अन्य डॉक्टर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना सोमवार देर रात की दरियापुर रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई।

बताया जा रहा है कि ये सभी डॉक्टर अमहट स्थित एक निजी नर्सिंग होम में एक मरीज का सफल ऑपरेशन करने के बाद, दरियापुर स्थित ममता हॉस्पिटल जा रहे थे।

Advertisement

उन्हें वहां एक अन्य गंभीर मरीज का ऑपरेशन करना था। मरीज की नाज़ुक हालत को देखते हुए वे जल्दी अस्पताल पहुंचना चाहते थे, और इसी जल्दबाजी में प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर ओवरटेक करते समय उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग से जा टकराई।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चला रहे गभड़िया निवासी 34 वर्षीय डॉक्टर अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई।

वे कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोहरमऊ के निवासी थे। मृतक डॉक्टर अख्तर अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।घायलों की स्थिति और चिकित्सा जगत में शोकइस भयानक हादसे में दो अन्य सर्जन—कोतवाली नगर के दरियापुर निवासी डॉ. शैलेंद्र जायसवाल और कुड़वार थाना क्षेत्र के हरखपुर निवासी डॉ. रशीद गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने तुरंत दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर रशीद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।इस अचानक हुए हादसे से सुल्तानपुर के पूरे चिकित्सा जगत और डॉक्टरों में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी डॉक्टरों और परिचितों ने डॉ. अख्तर के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतक डॉ. अख्तर के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे की परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें