
जिला संवाददाता विवेक सिंह

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने चुनाव में अपनी जीत का भरोसा जताया और विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।
सांसद विद्यासागर सोनकर ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में उनकी जीत होगी।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्था
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम आरोप लगाना है।
प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर अपनी बात रखते हुए सोनकर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कहीं भी अराजकता की स्थिति नहीं है और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है।शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वेतनमान व्यवस्था और मानदेय में वृद्धि की दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश के रूप में देखा जाता था, लेकिन मौजूदा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में बदलाव आया है।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी राज्यसभा सांसद ने अपना विश्वास जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार तीसरी बार सत्ता में आएगी।
















