
खेतासराय(जौनपुर)। रानीमऊ गांव में जमीन के बंटवारे के विवाद में अकरम शाह की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को तीन आरोपितों और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों में मृतक के भाई वहाजुद्दीन के बेटे फरहान और रेहान तथा पत्नी हुस्नआरा शामिल है।
पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की है।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी नरगिस ने बुधवार को तहरीर देकर जमीन के विवाद में मारपीट के दौरान पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाइस मामले में खेतासराय थाने में गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।अकरम की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाने की मांग को लेकर स्वजन और ग्रामीणों ने रानीमऊ-निजमापुर मार्ग पर चक्काजाम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे को परिवर्तित कर हत्या की धारा बढ़ा दी।
पुलिस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव और अंबिका यादव, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी और गौरव तोमर तथा महिला कांस्टेबल प्रियंका प्रजापति और प्रियंका गुप्ता शामिल थी।
















