पोखरे में डूबकर किशोर की मौत

जौनपुर।जलालपुर क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी एक 17 वर्षीय युवक की बुधवार को पोखरे में डूबकर मौत हो गयी।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • उक्त गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र बहादुर घर से तालाब के रास्ते स्कूल की तरफ जा रहा था।रास्ते मे उसका पैर फिसल गया।
  • पोखरे में चला गया।पोखरे में जलकुम्भी होने के कारण वह डूब गया।किसी की नजर रोहित पर पड़ी।
  • उसने शोर मचाया।लोग जमा हो गए।रोहित को किसी प्रकार बाहर निकाला गया।
  • चिकित्सक के पास ले गए।वहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया

जौनपुर।जलालपुर क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी एक 17 वर्षीय युवक की बुधवार को पोखरे में डूबकर मौत हो गयी !

घटना से परिवार में कोहराम मच गया।उक्त गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र बहादुर घर से तालाब के रास्ते स्कूल की तरफ जा रहा था।रास्ते मे उसका पैर फिसल गया।वह पोखरे में चला गया।पोखरे में जलकुम्भी होने के कारण वह डूब गया।

Advertisement

किसी की नजर रोहित पर पड़ी।उसने शोर मचाया।लोग जमा हो गए।रोहित को किसी प्रकार बाहर निकाला गया।परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए।वहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।जहाँ चिकित्सक ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी।थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें