लगातार बारिश में जर्जर बबूल का पेड़ मकान पर गिरा वृद्धा घायल

खेतासराय(जौनपुर)। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के शाहापुर गांव में जर्जर बबूल का पेड़ अचानक मकान की दीवार की ओर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और घर में रखा सामान भी दबकर खराब हो गया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • पेड़ की चपेट में आने से दीवार क्षतिग्रस्त, पीड़ित ने बीडीओ और लेखपाल को दी सूचना
  • घर में मौजूद एक वृद्ध महिला पेड़ की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई
  • शिकायत में पेड़ से जान-माल के खतरे की आशंका भी जताई गई थी। इसके बावजूद पेड़ को नहीं हटाया गया।
  • पेड़ मकान की ओर गिर गया। घायल वृद्ध महिला को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

खेतासराय(जौनपुर)। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के शाहापुर गांव में जर्जर बबूल का पेड़ अचानक मकान की दीवार की ओर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और घर में रखा सामान भी दबकर खराब हो गया।

वहीं, घर में मौजूद एक वृद्ध महिला पेड़ की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों के अनुसार, पेड़ काफी समय से जर्जर हालत में था। इसकी शिकायत अरुण तिवारी पुत्र स्व जगदीश तिवारी ने वर्ष 2015 में ही प्रशासन से करते हुए पेड़ को हटाने की मांग की गई थी।

Advertisement

शिकायत में पेड़ से जान-माल के खतरे की आशंका भी जताई गई थी। इसके बावजूद पेड़ को नहीं हटाया गया। लगातार बारिश के बीच बुधवार सुबह पेड़ मकान की ओर गिर गया।घायल वृद्ध महिला को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में मकान की दीवार और अन्य सामान को काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने घटना की जानकारी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) और क्षेत्रीय लेखपाल को देते हुए मौके पर क्षति का आकलन कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें