तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और यात्री जीप में आमने-सामने टक्कर दो महिलाएं घायल

खेतासराय(जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमदहा ईदगाह के पास बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और यात्री जीप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में यात्री जीप में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जमदहा ईदगाह के पास हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
  • ग्रामीणों की मदद से घायलों को पुलिस ने पहुंचाया गया अस्पताल
  • खेतासराय की ओर से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो जमदहा ईदगाह के पास दीदारगंज मार्ग की तरफ से आ रही यात्री जीप से भिड़ गई।
  • थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो महिलाएं घायल हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खेतासराय(जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमदहा ईदगाह के पास बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और यात्री जीप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में यात्री जीप में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की पहचान रीना राजभर (30) पत्नी मुकेश निवासी करुई, आजमगढ़ और शीतला देवी (60) पत्नी फिरतू निवासी जेठारी के रूप में हुई। दोनों महिलाओं को हादसे में गंभीर चोटें आई हैं।

Advertisement

स्थानीय लोगों के मुताबिक खेतासराय की ओर से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो जमदहा ईदगाह के पास दीदारगंज मार्ग की तरफ से आ रही यात्री जीप से भिड़ गई। अचानक हुई टक्कर से दोनों वाहनों में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग पर तेज गति से चलने वाले डग्गामार वाहनों की संख्या बढ़ने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो महिलाएं घायल हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें