जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन नेइंटरलॉकिंग एवं नाली का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने वाजिदपुर दक्षिणी में वाजिदपुर तिराहे के पास सेंट थॉमस कोचिंग के सामने आशा दीप इलेक्ट्रॉनिक्स से निकलकर अवधेश श्रीवास्तव के मकान तक बनी इंटरलॉकिंग एवं नाली का निरीक्षण किया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि उक्त इंटरलॉकिंग एवं नाली का निर्माण डूडा विभाग, जौनपुर द्वारा लगभग 6 से 8 माह पूर्व कराया गया था।
  • इंटरलॉकिंग एवं नाली को बिना डूडा विभाग से एनओसी लिए ही खोद दिया गया, जिससे मार्ग क्षतिग्रस्त हो गई है।
  • जौनपुर द्वारा इंटरलॉकिंग को क्षतिग्रस्त किए जाने के संबंध में अदाणी गैस प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
  • जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग की शीघ्र मरम्मत कराते हुए उसे पूर्व की स्थिति में बहाल कराया जाए।

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने वाजिदपुर दक्षिणी में वाजिदपुर तिराहे के पास सेंट थॉमस कोचिंग के सामने आशा दीप इलेक्ट्रॉनिक्स से निकलकर अवधेश श्रीवास्तव के मकान तक बनी इंटरलॉकिंग एवं नाली का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि उक्त इंटरलॉकिंग एवं नाली का निर्माण डूडा विभाग!

, जौनपुर द्वारा लगभग 6 से 8 माह पूर्व कराया गया था। वर्तमान में अदाणी गैस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गैस पाइपलाइन से संबंधित कार्य के दौरान कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग एवं नाली को बिना डूडा विभाग से एनओसी लिए ही खोद दिया गया!

Advertisement

जिससे मार्ग क्षतिग्रस्त हो गई है।डूडा विभाग, जौनपुर द्वारा इंटरलॉकिंग को क्षतिग्रस्त किए जाने के संबंध में अदाणी गैस प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया !

कि क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग की शीघ्र मरम्मत कराते हुए उसे पूर्व की स्थिति में बहाल कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था द्वारा सड़क, नाली अथवा अन्य सार्वजनिक परिसंपत्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें