
गीला सूखा कचड़ा अलग- अलग रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए किया गया प्रेरित।जफराबाद नगर पंचायत जफराबाद की चेयरमैन उम्मे रहिला एवं ईओ विजय कुमार सिंह के दिशा निर्देश में नगर पंचायत के वार्ड दरीबा स्थित एक शिक्षण संस्थान में गुरुवार को रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर बंधन स्वच्छता का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा विद्यालय के छात्र- छात्राओं को सूखे कचरे, गीले कचरे स्वास्थ्यकर कचरे, विशेष देखभाल वाले कचरे तथा हरे,नीले लाल,काले डस्टबिन के प्रयोग के बारे में कर्मचारियों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।
कर्मचारियों ने बच्चों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया, तथा स्वच्छता अभियान के बारे में वाद- विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छह बच्चों को नगर पंचायत के द्वारा प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन बढ़ाया गया।
इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी राजमन, वेद प्रकाश, साहब लाल मौर्य, रीमा मौर्य, सत्येंद्र नारायण तिवारी, सूरज राजभर, श्रेया, राकेश गुप्ता, आदित्य आदि मौजूद रहे।

















