रक्षाबंधन त्यौहार खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है

सहायक आयुक्त (खाद्य)- द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अवगत कराया है कि आगामी रक्षाबंधन त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन लखनऊ, उ0प्र0 एंव जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. के निर्देश के अनुपालन में मिलावटी खाद्य/पेय पदार्थो के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदाथ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • अभियान के अन्तर्गत जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में 26 अगस्त 2026 को जनहित में निम्नलिखित नमूनें संग्रहीत किये गये है।
  • तेजी बाजार बदलापुर स्थित कोलकाता स्वीट हाउस से खाद्य पदार्थ पेड़ा का 01  नमूना संग्रहीत किया गया।
  • वाजिदपुर तिराहा आजमगढ रोड स्थित चटोरी रेस्टोरेन्ट से खाद्य पदार्थ मन्चूरियन का 01 नमूना संग्रहीत किया गया।
  • जौनपुर स्थित अशोक कुमार यादव की दुकान से खाद्य पदार्थ डोडा बर्फी का 01 नमूना, संग्रहित किया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य)- द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अवगत कराया है कि आगामी रक्षाबंधन त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन लखनऊ, उ0प्र0 एंव जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. के निर्देश के अनुपालन में मिलावटी खाद्य/पेय पदार्थो के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदाथ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के अन्तर्गत जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में 26 अगस्त 2026 को जनहित में निम्नलिखित नमूनें संग्रहीत किये गये है। तेजी बाजार बदलापुर स्थित कोलकाता स्वीट हाउस से खाद्य पदार्थ पेड़ा का 01  नमूना संग्रहीत किया गया। वाजिदपुर तिराहा आजमगढ रोड स्थित चटोरी रेस्टोरेन्ट से खाद्य पदार्थ मन्चूरियन का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। औवार, केराकत जौनपुर स्थित अवधेश कुमार यादव पुत्र अभिमन्यु यादव की डेयरी यूनिट से खाद्य पदार्थ पनीर का 01 नमूना संग्रहीत किया गया।

Advertisement

जलालपुर चौराहा, जौनपुर स्थित अशोक कुमार यादव की दुकान से खाद्य पदार्थ डोडा बर्फी का 01 नमूना, संग्रहित किया गया। कबीरूददीनुपर धर्मापुर, जौनपुर स्थित साईडेरी एवं मिष्ठान भण्डार से खाद्य पदार्थ बूंदी का लडडू का 01 नमूना, खोया का 01 नमूना एवं छेना का 01 नमूना संग्रहीत किया गया।          इस प्रकार उक्त अभियान के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व एवं निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रो में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये दुग्ध उत्पाद एवं अन्य से निर्मित विभिन्न मिठाईयों के गुणवत्ता जांच हेतु कुल 07 नमूने संग्रहित किये गये।नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, तत्सम्बन्धी विनियमावली 2011 के अन्तर्गत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें