
जमीन सौदे के विवाद में युवक और उसके साथियों पर जानलेवा हमला, सिर व चेहरे पर आई गंभीर चोटें रुपये वापस करने का झांसा देकर बददोपुर गांव बुलाया, लाठी-डंडों से पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप; पुलिस से कार्रवाई की !
गुहार शाहगंज(जौनपुर)ज़मीन खरीद फरोख्त के एक मामले में हुई मारपीट में शाहगंज कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज जांच पड़ताल में जुट गई है।जानकारी के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकलां निवासी बकार अहमद पुत्र इम्तियाज अहमद ने शाहगंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव के कुछ दबंगों पर षड्यंत्र के तहत लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
बकार अहमद के अनुसार, उन्होंने जमीन खरीदने के सिलसिले में 24 अगस्त 2026 को बददोपुर निवासी मोहम्मद अफजल के कहने पर अपनी बड़ी अम्मी (नौशाबा पत्नी मुम्ताज अहमद) के बैंक खाते में 1,80,000 रुपये ट्रांसफर किए थे। मोहम्मद अफजल नौशाबा का भतीजा है।आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने जमीन देने से इनकार कर दिया और रुपये वापस ले जाने की बात कहकर बकार अहमद को बददोपुर गांव बुलाया।साजिश के तहत किया गया हमलापीड़ित का कहना है कि जब वे बददोपुर पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद मोहम्मद अफजल (पुत्र अब्दुल कयूम), रुस्तम (पुत्र जलील अहमद), सुफियान अहमद (पुत्र अब्दुल मजीद), मोहम्मद आदिल (पुत्र एकहलाक अहमद) और कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया।आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अचानक लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे।
इस हिंसक हमले में बकार अहमद को काफी चोटें आई हैं। वहीं, उनके साथ मौजूद अबुशहमा (पुत्र अबुजर) और अब्दुल्लाह (पुत्र मोहम्मद अख्तर) के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।पीड़ित पक्ष ने शाहगंज पुलिस को तहरीर सौंपकर सभी नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

















