
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नरहन (लुत्तीपुर) ग्राम निवासी प्रविंद यादव पुत्र रविंदर यादव गुरुवार को कोतवाली पहुंच नामजद तहरीर देकर आरोप!
लगाया कि पशुओं को चारा डाल रहे थे कि इतने में पड़ोसी हाथों में रॉड व लाठी – डंडे लेकर भद्दी – भद्दी गलियां देने लगे मना करने पर पीटकर घायल कर दिए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने उक्त लोगो ने भद्दी – भद्दी गलियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
मारपीट में एक पक्ष से गीता देवी पत्नी रविंदर 55वर्ष,प्रदीप पुत्र रविंदर 30 वर्ष,संदीप पुत्र रविंदर 32 वर्ष,रविंदर पुत्र सीताराम 60 वर्ष वही दूसरे पक्ष से कमलेश यादव पुत्र लालबहादुर यादव 37वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार!
हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने 4 की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है वही पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

















