
पास्को एक्ट का आरोपित धरायाखेतासराय।नाबालिग के साथ यौन शोषण के मामले में फरार आरोपित शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया ।
पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सम्बन्धित न्यायालय में भेज दिया ।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में फरार चल रहे चौकिया गुरैनी निवासी अविनाश यादव को पुलिस टीम ने!
दबिश देकर दबोच लिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया गया। आरोपित के विरुद्ध 20 अगस्त को पास्को एक्ट समेत विभिन्न बीएनएस में मुकदमा दर्ज था ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ प्रदीप कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक गुलाबचंद्र, हेड कांस्टेबल सलीम खान और कांस्टेबल सोनू गौड़ शामिल रहे ।

















