केराकत में कच्ची दीवार बनी काल मलबे में दबकर 6 बकरियों की दर्दनाक मौत परिवार में कोहराम

जौनपुर (उत्तर प्रदेश): जनपद के केराकत तहसील क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ के पौनी गांव में अचानक एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे के वक्त दीवार के पास बंधी 6 बकरियां मलबे में दब गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • बकरियों की मौत के बाद पीड़ित गरीब परिवार में कोहराम मचा हुआ है।खाना बनाते समय बाल-बाल बची महिलायह हृदयविदारक घटना केराकत के थानागद्दी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पौनी गांव की है।
  • जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी कमलेश (पुत्र मागु) के घर की दीवार काफी समय से कच्ची और जर्जर थी। हादसे के समय घर की एक महिला अंदर खाना बना रही थी।
  • काम खत्म करके घर से बाहर निकली, वैसे ही पूरी दीवार जमींदोज हो गई। महिला की जान तो बाल-बाल बच गई, लेकिन पास में ही मौजूद कमलेश की छह बकरियां भारी मलबे के नीचे पूरी…
  • थाना प्रभारी अमरेंद्र पांडे अपनी पुलिस टीम के जवानों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने घटनास्थल का मुआयना किया और राहत-बचाव कार्य शुरू करवाया।

जौनपुर (उत्तर प्रदेश): जनपद के केराकत तहसील क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ के पौनी गांव में अचानक एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे के वक्त दीवार के पास बंधी 6 बकरियां मलबे में दब गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बकरियों की मौत के बाद पीड़ित गरीब परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

खाना बनाते समय बाल-बाल बची महिलायह हृदयविदारक घटना केराकत के थानागद्दी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पौनी गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी कमलेश (पुत्र मागु) के घर की दीवार काफी समय से कच्ची और जर्जर थी। हादसे के समय घर की एक महिला अंदर खाना बना रही थी।

Advertisement

गनीमत यह रही कि जैसे ही वह काम खत्म करके घर से बाहर निकली, वैसे ही पूरी दीवार जमींदोज हो गई। महिला की जान तो बाल-बाल बच गई, लेकिन पास में ही मौजूद कमलेश की छह बकरियां भारी मलबे के नीचे पूरी तरह से दफन हो गईं।मौके पर पहुंची पुलिस की टीम दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने मलबे को हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सभी छह बकरियों की सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही केराकत पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया।

थाना प्रभारी अमरेंद्र पांडे अपनी पुलिस टीम के जवानों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने घटनास्थल का मुआयना किया और राहत-बचाव कार्य शुरू करवाया। मिट्टी की (कच्ची) दीवार थी जो कमजोर होने के कारण अचानक ढह गई।पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान ग्रामीण इलाकों में अक्सर बकरियां और मवेशी ही गरीब परिवारों की आजीविका और जमा पूंजी का मुख्य साधन होते हैं। एक साथ छह बकरियों की मौत हो जाने से पीड़ित कमलेश के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उन्हें बड़ा आर्थिक झटका लगा है। रोते-बिलखते पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से इस भारी नुकसान के मुआवजे की गुहार लगाई है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें