
जौनपुर ज़िले के जलालपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहाँ हौज बारंबाबा के पास जल निगम ऑपरेटर रतन सिंह परमार पर जानलेवा हमला किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि दबंग ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की, बल्कि उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए उस पर लगे महादेव सेवा के धार्मिक झंडे को भी पैर से कुचलकर फाड़ दिया।
इस पूरी घटना का एक वॉइस रिकॉर्डिंग और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पानी पीने रुके ऑपरेटर पर अचानक हमला मिली जानकारी के अनुसार, जल निगम ऑपरेटर रतन सिंह परमार रोज की तरह पानी की सप्लाई चालू करके वापस लौट रहे थे।
रास्ते में हौज बारंबाबा के पास वह एक चाय की दुकान पर पानी पीने के लिए रुके। पीड़ित का आरोप है कि तभी वहाँ रामाकांत राजभर नाम का व्यक्ति अचानक दौड़ते हुए आया। उसने बिना किसी कारण के रतन सिंह को बद्दी-बद्दी गालियां देना शुरू कर दिया और उन पर हमला कर दिया।धार्मिक झंडे का अपमान और गाड़ी में तोड़फोड़ पीड़ित रतन सिंह ने बताया कि आरोपी रामाकांत राजभर ने उनकी गाड़ी पर हमला कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
गाड़ी पर महादेव सेवा का झंडा लगा हुआ था। आरोपी ने उस धार्मिक झंडे को उखाड़कर नीचे फेंक दिया, उसे पैर से कुचला और फाड़ दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें जातिसूचक और गंदी गालियां देते हुए लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।सोशल मीडिया पर रेकॉर्डिंग वायरल, कार्रवाई की पूरी वारदात के दौरान किसी ने घटना का वीडियो और वॉइस रिकॉर्डिंग बना ली, जो अब इंटरनेट पर वायरल है।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और महादेव सेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। पीड़ित ने जलालपुर थाने में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

















