जौनपुर भ्रष्टाचार और घोटाले के विरुद्ध 1846 दिनों से सत्याग्रह जारी

जौनपुर 29 अगस्त 2026जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ चलाया जा रहा सत्याग्रह आन्दोलन 1846वें दिन भी जारी रहा।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त के नेतृत्व में 9 अगस्त 2021 से चल रहे इस अनवरत धरने के माध्यम से भूमि अधिग्रहण में हुई
  • अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया जा रहा है।
  • सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई भीषण डकैती के अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई।
  • बसन्त लाल मौर्य, प्रेम प्रकाश मिश्र, डा.ज्ञान प्रकाश सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, राम बहाल यादव, नन्दलाल रावत, उदयराज गौड़, अमरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, छेदीलाल साहू

जौनपुर 29 अगस्त 2026। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ चलाया जा रहा सत्याग्रह आन्दोलन 1846वें दिन भी जारी रहा।

आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त के नेतृत्व में 9 अगस्त 2021 से चल रहे इस अनवरत धरने के माध्यम से भूमि

Advertisement

अधिग्रहण में हुई अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया जा रहा है।

इस अवसर पर यशवन्त कुमार गुप्त ने स्पष्ट किया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिंदुओं पर अडिग है और समस्या के समाधान तक जारी रहेगा। सत्याग्रह के दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई भीषण डकैती के अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी जज सिंह अन्ना, बसन्त लाल मौर्य, प्रेम प्रकाश मिश्र, डा.ज्ञान प्रकाश सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, राम बहाल यादव, नन्दलाल रावत, उदयराज गौड़, अमरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, छेदीलाल साहू, विजय प्रताप सिंह, अमरेश कुमार पाण्डेय, नरेन्द्र गिरी, उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहित दर्जनों समर्थकों ने उपस्थित होकर आन्दोलन को अपना समर्थन दिया।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें