
केराकत नगर पंचायत बना चर्चा का विषयमंडल अध्यक्ष पर लगा 5 करोड़ की विकास राशि रोकने का आरोप केराकत, जौनपुर स्थानीय नगर पंचायत उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल उर्फ गोलू ने भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष पर नगर के विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित करीब पांच करोड़ रुपये की धनराशि रुकवाने का गंभीर आरोप लगाया है।
इस संबंध में उनका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वायरल वीडियो करीब 20 सेकेंड का है। वीडियो सामने आने के बाद केराकत में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से नगर के विकास कार्यों में डाली गई बाधा : कृष्णाअध्यक्ष प्रतिनिधि का आरोप है कि संबंधित मंडल अध्यक्ष ने शासन और मंत्री के समक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष को समाजवादी पार्टी समर्थित बताते हुए गलत जानकारी दी।
इसके कारण विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित धनराशि नहीं मिल सकी। उनका कहना है कि धनराशि के अभाव में दीनदयाल योजना और वंदन योजना के तहत प्रस्तावित सड़क व नाली निर्माण, शवदाह स्थल का सुंदरीकरण, तालाबों का सुधार और पेयजल व्यवस्था समेत कई कार्य प्रभावित हुए हैं।कृष्णा जायसवाल ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से नगर के विकास कार्यों में बाधा डाली गई। उन्होंने आशंका जताई कि विकास कार्य पूरे होने पर आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को इसका राजनीतिक नुकसान हो सकता हैविकास राशि रोकने के पीछे कोई राजनीतिक नहीं है भेदभाव : मिथलेशवहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथलेश गिरी ने आरोपों को राजनीतिक भेदभाव से जोड़ने से इनकार किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा केराकत के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रही है। शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति हुई थी और धनराशि भी उपलब्ध कराई गई थी।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर उनके ही सभासदों की ओर से शिकायतें की गई थीं। शिकायतों के आधार पर अधिकारियों से जांच कराने का अनुरोध किया गया। उनका दावा है कि जांच में कार्यों में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें सामने आईं। यह भी आरोप लगाया कि कुछ सभासदों के द्वारा नियमों की अनदेखी किए जाने की शिकायतें सामने आईं।उनके मुताबिक इन्हीं शिकायतों और जांच के कारण शासन स्तर से प्रस्तावित विकास राशि रोकने का निर्णय लिया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि विकास राशि रोकने के पीछे कोई राजनीतिक भेदभाव नहीं है। उनका कहना है कि भाजपा का उद्देश्य नगर का विकास कराना है।

















