
केराकत कोतवाली थानागद्दी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सोहनी गांव में शुक्रवार की रात चोरी की नीयत से एक घर में घुसे!
युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।निहालापुर निवासी करिया बनवासी रात में चंद्रभान सिंह के घर के पीछे बने शौचालय की छत के सहारे घर में घुसा।
घर में चहल-पहल देख वह वहां से निकलकर बगल में कैलाश सिंह के घर में सीढ़ी के सहारे आंगन में उतर गया।
ALSO READ
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थायुवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। बाद में युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
















