केराकत में सोमवार को निकलेगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

जौनपुर केराकत। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की दुनिया में आमद के मौके पर मनाए जाने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व रविवार को केराकत नगर में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • मस्जिदों पर भव्य सजावट, दुल्हन की तरह सजा केराकत नगर बाद शाहजादी मस्जिद से शुरू होकर शाही जामा मस्जिद पहुंचेगा जुलूस
  • नगर की प्रमुख मस्जिदों के साथ ही मुख्य मार्गों और चौराहों पर आकर्षक सजावट की गई है। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा नगर जगमगा रहा है।
  • जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बाद शाहजादी मस्जिद (तहसील प्रांगण) से जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहल्ला शेखजादा स्थित शाही जामा मस्जिद पहुंचेगा
  • जुलूस में विभिन्न अंजुमनें नात-ए-पाक पेश करते हुए चलेंगी। वहीं अखाड़ों के युवा विभिन्न तरह के करतब दिखाकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

केराकत में सोमवार को निकलेगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूसमस्जिदों पर भव्य सजावट, दुल्हन की तरह सजा केराकत नगरबाद शाहजादी मस्जिद से शुरू होकर शाही जामा मस्जिद पहुंचेगा जुलूसकेराकत। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की दुनिया में आमद के मौके पर मनाए जाने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व रविवार को केराकत नगर में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा।

जौनपुर केराकत इस पर्व को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर की प्रमुख मस्जिदों के साथ ही मुख्य मार्गों और चौराहों पर आकर्षक सजावट की गई है। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा नगर जगमगा रहा है।जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बाद शाहजादी मस्जिद (तहसील प्रांगण) से जुलूस निकाला जाएगा।

Advertisement

जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहल्ला शेखजादा स्थित शाही जामा मस्जिद पहुंचेगा। जुलूस में विभिन्न अंजुमनें नात-ए-पाक पेश करते हुए चलेंगी। वहीं अखाड़ों के युवा विभिन्न तरह के करतब दिखाकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। हैरतअंगेज करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे।जुलूस के मार्ग पर जगह-जगह स्वागत और कार्यक्रमों के लिए मंच बनाए जा रहे हैं। यहां अंजुमनों और अखाड़ों को पुरस्कृत किया जाएगा।

जुलूस में शामिल होने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।पर्व को लेकर नगर में मेले जैसा माहौल रहेगा। सड़कों के किनारे खाने-पीने की विभिन्न दुकानें सजाई जा रही हैं। वहीं पटरियों पर खिलौनों की दुकानें भी लगेंगी, जहां बच्चे अपनी पसंद के खिलौने खरीद सकेंगे। जुलूस को लेकर आयोजकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें