एसडीएम को मिला शाहगंज नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार

जौनपुर शाहगंज नगर पालिका परिषद शाहगंज की अधिशासी अधिकारी (ईओ) अंजनी मिश्रा के 15 दिन के चिकित्सकीय अवकाश पर जाने के बाद नगर पालिका के कामकाज की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी शाहगंज अंकुर वर्मा को सौंपी गई है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जिलाधिकारी जौनपुर ने 29 अगस्त को जारी आदेश में कहा है कि ईओ अंजनी मिश्रा ने अस्वस्थ होने के कारण 15 दिन के चिकित्सकीय अवकाश के लिए आवेदन किया है।
  • उनके अवकाश पर रहने के दौरान नगर पालिका के दैनिक कार्यों को समयबद्ध, सुचारु और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए एसडीएम शाहगंज अंकुर वर्मा को नगर पालिका परिषद के कार्यों के संपादन से…
  • एसडीएम अंकुर वर्मा ईओ अंजनी मिश्रा के वापस कार्यभार ग्रहण करने तक नगर पालिका के कार्यों का दायित्व संभालेंगे।
  • इनमें जनसुनवाई, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, नकल समेत नगर पालिका के अन्य दैनिक कार्य शामिल हैं।

एसडीएम को मिला शाहगंज नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश*शाहगंज(जौनपुर)नगर पालिका परिषद शाहगंज की अधिशासी अधिकारी (ईओ) अंजनी मिश्रा के 15 दिन के चिकित्सकीय अवकाश पर जाने के बाद नगर पालिका के कामकाज की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी शाहगंज अंकुर वर्मा को सौंपी गई है।

जिलाधिकारी जौनपुर ने 29 अगस्त को जारी आदेश में कहा है कि ईओ अंजनी मिश्रा ने अस्वस्थ होने के कारण 15 दिन के चिकित्सकीय अवकाश के लिए आवेदन किया है। उनके अवकाश पर रहने के दौरान नगर पालिका के दैनिक कार्यों को समयबद्ध, सुचारु और प्रभावी ढंग से!

Advertisement

संचालित करने के लिए एसडीएम शाहगंज अंकुर वर्मा को नगर पालिका परिषद के कार्यों के संपादन से संबद्ध किया गया है।एसडीएम अंकुर वर्मा ईओ अंजनी मिश्रा के वापस कार्यभार ग्रहण करने तक नगर पालिका के कार्यों का दायित्व संभालेंगे।

इनमें जनसुनवाई, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, नकल समेत नगर पालिका के अन्य दैनिक कार्य शामिल हैं।जिलाधिकारी के आदेश की प्रतिलिपि स्थानीय निकाय निदेशालय, नगर पालिका अध्यक्ष, एसडीएम शाहगंज और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें