
मोहन भागवत के विदेश में भाईचारे के संदेश पर कांग्रेस नेता का तीखा तंजबोले- इससे बड़ा राजनीतिक पाखंड और क्या होगा?जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए गए भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद ने तीखा राजनीतिक हमला बोला है।
उन्होंने एक्स पर ट्वीट के जरिए भागवत के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में हिंदू राष्ट्र का नारा देकर समाज को बांटने वाले विदेश जाकर भाईचारे का पाठ पढ़ाएं, इससे बड़ा राजनीतिक पाखंड और क्या हो सकता है।
नदीम जावेद ने अपने पोस्ट में सीधे शब्दों में लिखा ‘हिंदू राष्ट्र’ का नारा लगाकर समाज को बांटने वाले विदेश जाकर भाईचारे का पाठ पढ़ाएं. इससे बड़ा राजनीतिक पाखंड और क्या होगा?नदीम जावेद ने भागवत के बयान के बहाने संघ की विचारधारा और उसके राजनीतिक-सामाजिक प्रभाव पर भी सवाल खड़े किए।
उनका आरोप है कि देश के भीतर धार्मिक पहचान के आधार पर राजनीति और समाज में विभाजन की स्थितियां पैदा करने वाली विचारधारा से जुड़े लोग जब विदेश की धरती से भाईचारे और एकता की बात करते हैं तो यह कथनी और करनी के बीच विरोधाभास को दर्शाता है।वही इंटरनेट मीडिया पर लोग अलग अलग कमेंट कर संघ प्रमुख पर अपने विचार साझा कर रहे है ।

















